कोटा के छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का बड़ा मंच! MIMT और iStart के बीच MoU, अब आइडिया को मिलेगी उड़ान

Kota Students Startup: कोटा के छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने जा रही हैं. MIMT और राजस्थान के iStart के बीच हुए MoU से छात्रों को अपने बिजनेस आइडिया को विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का मंच मिलेगा.
इस साझेदारी के जरिए इनोवेशन, उद्यमिता, मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा. इससे कोटा के युवाओं को अपने आइडिया को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिलेगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi