व्यापार

कोटा में आज 4 घंटे तक बिजली कटौती:अग्रसेन बाजार, भामाशाह मंडी क्षेत्र, ऑटोमोबाइल जोन में रहेगा पावर कट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में आज 4 घंटे तक बिजली कटौती:अग्रसेन बाजार, भामाशाह मंडी क्षेत्र, ऑटोमोबाइल जोन में रहेगा पावर कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है।

कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: अग्रसेन बाजार, विजय मार्केट, शास्त्री मार्केट, चर्च के पीछे वाली गली, सब्जी मंडी मेन रोड, भैरूजी का चौक, चर्च गली इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक:रोड नं.

7, रोड नं. 6, रूंग्टा इंडस्ट्रीज ट्रॉली मार्केट के पास, मजार के पास, गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी क्षेत्र के सामने, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के आसपास, रोड नं.

5, आॅटोमोबाइल जोन, गौतम इलेक्ट्रिक वाली गली, सीएनजी पेट्रोल पंप के आसपास, कैलोरी ब्रेड, मूंदड़ा ट्रैक्टर्स के पास, निमोदिया स्टोन्स, एसएस आनंद के आसपास के इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक:मेडिकल कॉलेज परिसर, गर्ल्स हॉस्टल, आॅडिटोरियम इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक:इंद्रा कॉलोनी, लोहा मार्केट इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।