अपराध

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्युत तार चुराने वाली गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विद्युत तार चुराने वाली गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने विद्युत लाइनों से एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों से तार चोरी की 77 वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में पुरण बागरी, सुल्तान बागरी, गोलू बागरी तथा कबाड़ी जाहिद और शाहिद शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कोटा,16 अक्टूबर । कोटा ग्रामीण पुलिस ने विद्युत लाइनों से एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से अब तक तार चोरी की 77 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी खेतों में लगे विद्युत खंभों से 33 केवी और 11 केवी लाइनों के तार काटकर चोरी करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोटा ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई से विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरण बागरी, सुल्तान बागरी, गोलू बागरी और कबाड़ी जाहिद व शाहिद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खेतों में लगे विद्युत खंभों पर चढ़कर 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों से एल्युमिनियम तार काटकर चोरी करते थे। चोरी किए गए तार को ठिकाने लगाने के मामले में कबाड़ियों की भूमिका भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह से जुड़ी 77 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों तथा संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बाईट - सुजीत शंकर,एसपी कोटा ग्रामीण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।