देश

कोटा में मंदिर में घुसा 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ:श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल में छोड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में मंदिर में घुसा 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ:श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल में छोड़ा

कोटा के थेकड़ा इलाके में बुधवार सुबह भैंरूजी के मंदिर में मगरमच्छ घुसने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। करीब 6 से 7 फीट लंबा मगरमच्छ पास के बड़े नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंच गया था। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारी की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे गाड़ी में रखकर चंबल नदी के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसे रिलीज कर दिया गया।

नाले से मंदिर में पहुंचा वन विभाग की रेस्क्यू टीम के वीरेंद्र सिंह ने बताया- सुबह सूचना मिली थी कि थेकड़ा भैंरूजी मंदिर के अंदर मगरमच्छ घुस आया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया- मगरमच्छ पास ही मौजूद थेकड़ा के नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंचा था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।