राजनीति

कोटा में मेयर पद के लिए आज दाखिल होंगे नामांकन:BJP में मेयर व डिप्टी मेयर पद को लेकर खींचतान, बगावत के डर से चितौड़गढ़ भेजे पार्षद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में मेयर पद के लिए आज दाखिल होंगे नामांकन:BJP में मेयर व डिप्टी मेयर पद को लेकर खींचतान, बगावत के डर से चितौड़गढ़ भेजे पार्षद

कोटा में नगर निगम चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर पेंच फंस गया है। मेयर की रेस से नाम कटने व डिप्टी मेयर के नाम को लेकर सहमति नहीं बनने से पार्टी को बगावत का डर सता रहा है। रातों रात पार्षदों की बाड़ाबंदी की गई। पार्षदों को चित्तौड़गढ़ ले गए। दो महिला सहित पांच पार्षद पारिवारिक कारण बताकर नहीं गए।

अलग-अलग जगहों पर बुलाया लाडपुरा क्षेत्र से जीते पार्षदों को विधायक कल्पना देवी के खेड़ली फाटक स्थित ऑफिस पर बुलाया गया। कोटा दक्षिण के पार्षदों को दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सुभाष नगर कार्यालय पर बुलाया गया। कोटा उत्तर व रामगंजमंडी क्षेत्र के पार्षदों की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष राकेश जैन को दी गई।

रात को ही सभी को बाहर भेज दिया। पार्टी के नेता इतने डरे हुए हैं कि सभी पार्षदों के मोबाइल भी बंद करवाकर लिफाफों में रखवा दिए। शुक्रवार को पार्टी की ओर से 9 महिला ओबीसी पार्षदों के नामांकन पत्र तैयार करवाए गए। दोपहर में मेयर के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक दो का नाम कटने की चर्चा शुरू हुई।

इसके बाद सामने आए फीडबैक से पार्टी नेता सकते में आ गए। मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर पेंच फंसा भाजपा के 57 पार्षद चुनाव जीते हैं। इनमें लाडपुरा से 14, दक्षिण से 28 व उत्तर से 12 पार्षद हैं, जबकि 3 रामगंजमंडी क्षेत्र से जीते हैं। कोटा दक्षिण व लाडपुरा से क्षेत्र मेयर व उत्तर से डिप्टी मेयर के नाम की चर्चा है।

लाडपुरा विधायक ने लाडपुरा क्षेत्र से डिप्टी मेयर की डिमांड रखी है। कांग्रेस ने सुनीता सुमन को बनाया प्रत्याशी इधर, कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार रात को मेयर प्रत्याशी के लिए नाम फाइनल कर दिया गया है। कोटा उत्तर के वार्ड से जीती सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया जा रहा है। वार्ड नंबर 17 से जीती कांग्रेस पार्षद सुनीता कुमारी को मेयर के लिए नामांकन भरवाया जाएगा।

अब आज नामांकन के साथ ही मेयर पद के दावेदारों की तस्वीर साफ होने लगेगी। भाजपा के भीतर मेयर के साथ डिप्टी मेयर पद के समीकरण को लेकर चल रही कवायद भी नामांकन के बाद सामने आ सकती है। कोटा नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। मेयर पद के नामांकन के लिए कमरा नंबर 102 में तैयारियां की गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन दाखिल होंगे। मेयर का चुनाव 25 सितंबर को 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। मेयर के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।