राजनीति

कोटा में ओम बिरला की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में ओम बिरला की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कोटा, 8 अक्टूबर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने आज शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याएं लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखीं।

ओम बिरला ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय स्तर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने कोटा दौरे के दौरान आज अलग-अलग इलाकों में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।

Bite - ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।