अपराध

कोटा में पुलिस ड्रेस में आकर मोपेड चुराई:सर्विस सेंटर के बाहर से ले गया उठाकर, गले में माला भी पहन रखी थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में पुलिस ड्रेस में आकर मोपेड चुराई:सर्विस सेंटर के बाहर से ले गया उठाकर, गले में माला भी पहन रखी थी

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ चौराहे पर पुलिस की ड्रेस पहनकर आया एक चोर मोपेड चुरा ले गया। मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना 14 अगस्त सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान मालिक समीर के ने बताया सुबह दुकान पहुंचने पर एक मोपेड गायब मिली। CCTV फुटेज देखने पर एक बुजुर्ग शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आया। उसके हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में डायरी-कागज थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को रुकने का इशारा करता रहा। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। होमगार्ड का काम कर चुका CCTV में संदिग्ध नजर आने के बाद समीर ने उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी और फुटेज उपलब्ध कराई। जांच के दौरान पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति पहले होमगार्ड में काम कर चुका है और प्रेम नगर इलाके में रहता है। मानसिक रूप से है कमजोर दुकान मालिक ने तलाश करते हुए प्रेम नगर क्षेत्र में उसके कमरे तक पहुंचकर मोपेड बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि मोपेड में लॉक नहीं था, इसलिए वह उसे चलाकर प्रेम नगर तक ले आया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और अक्सर अलग-अलग तरह की हरकतें करता रहता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।