अपराध

कोटा में तीन घरों में घुसे जहरीले सांप:स्नेक कैचर ने 4 फीट लंबी दो मुंही चकलोन समेत करैत, कोबरा का किया रेस्क्यू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में तीन घरों में घुसे जहरीले सांप:स्नेक कैचर ने 4 फीट लंबी दो मुंही चकलोन समेत करैत, कोबरा का किया रेस्क्यू

कोटा में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर के 3 अलग-अलग इलाकों में घरों में सांप घुसने से लोग दहशत में आ गए। करैत, कोबरा और 2 मुंही चकलोन के घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर ने सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज कर दिया। 11 लोगों के बीच में घुसा साइलेंट किलर गोविंद शर्मा ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के पास श्रीनाथपुरम इलाके में एक मकान के अंदर देर रात कॉमन करैत सांप निकला। करीब 11 सदस्य घर में मौजूद थे। करैत को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दादाबाड़ी बड़े चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की टपरी में करीब चार फीट लंबी दो मुंही चकलोन मिली। सांप दिखाई देने पर स्नेक कैचर को सूचना दी गई, जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। वहीं, बंधा धरमपुरा इलाके की एक कॉलोनी में मकान के अंदर ब्लैक कोबरा मिलने से लोग घबरा गए। तीनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। देखिए घरों में सांप घुसने के PHOTOS...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।