कोटा में तीन घरों में घुसे सांप:स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू; कॉमन करैत, ब्लैक कोबरा और दो मुंही चकलोन पकड़ी
कोटा में अलग-अलग इलाकों में घरों के अंदर सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने तीन अलग-अलग जगहों से सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में सुरक्षित रिलीज किया। गोविंद शर्मा ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के पास श्रीनाथपुरम इलाके में एक मकान के अंदर देर रात कॉमन करैत सांप निकला। करीब 11 सदस्य घर में मौजूद थे। करैत को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दादाबाड़ी बड़े चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की टपरी में करीब चार फीट लंबी दो मुंही चकलोन मिली। सांप दिखाई देने पर स्नेक कैचर को सूचना दी गई, जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। वहीं, बंधा धरमपुरा इलाके की एक कॉलोनी में मकान के अंदर ब्लैक कोबरा मिलने से लोग घबरा गए। तीनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई।
📡 स्रोत: NewsData.io