इतिहास

कोटरा सुल्तानाबाद में भागवत कथा का आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटरा सुल्तानाबाद में भागवत कथा का आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

आचार्य सुरेश शर्मा के मुखारविंद से कथा श्रवण कर रहे सैकड़ों श्रद्धालु

भोपाल। कोटरा सुल्तानाबाद स्थित जोशी मांगलिक भवन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चल रहा है। कथा का वाचन आचार्य सुरेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जिसका सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं।

श्रद्धालुओं में बना हुआ है उत्साह

भागवत कथा के दौरान धार्मिक वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और भगवान की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक हुए शामिल

आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद वीनू मोनू प्रदीप सक्सेना, रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ नागरिक समिति कोटरा के सदस्य शैलेंद्र पांरे सहित अन्य श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उपाध्याय परिवार ने कराया आयोजन

भागवत कथा का आयोजन रमेश चंद्र उपाध्याय, सेवानिवृत्त अपर सचिव, मध्यप्रदेश विधानसभा, तथा नितिन उपाध्याय एवं विपिन उपाध्याय द्वारा कराया जा रहा है। आयोजक परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कोटरा सुल्तानाबाद में 3 से 10 अक्टूबर तक जोशी मांगलिक भवन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसे आचार्य सुरेश शर्मा ने मुखारविंद से पढ़ाया है। यह धार्मिक कार्यक्रम सैकड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है, जो रोज़ाना कथा सुनने के लिए आते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय धार्मिक परंपराओं की निरंतरता और समाज में आध्यात्मिक जागरूकता को दर्शाती है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय समुदाय में एकता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है, तथा पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।