देश

KPSC भर्ती मामले में ED की 21 ठिकानों पर छापेमारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
KPSC भर्ती मामले में ED की 21 ठिकानों पर छापेमारी

अगस्त 18, नई दिल्ली: कर्नाटक लोक सेवा आयोग के वेटरनरी ऑफिसर भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है।

ED के बेंगलुरु जोनल ऑफिस की टीम धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत कर्नाटक और अहमदाबाद में 21 ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रही है।

इनमें KPSC का कार्यालय, निलंबित चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और KPSC सदस्य शांता होसमनी के आवास शामिल हैं।

इसके अलावा कथित बिचौलियों और परीक्षा के डिजिटल मूल्यांकन से जुड़ी कंपनी एडुटेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है।

वेटरनरी ऑफिसर पद के लिए चयनित कुछ उम्मीदवारों के परिसरों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अंतिम चयन सूची में नाम शामिल कराने के लिए कथित बिचौलियों ने 80 लाख रुपये तक की मांग की थी।

ED की कार्रवाई मामले में कथित मनी ट्रेल और वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी है।

(कर्नाटक: KPSC वेटरनरी ऑफिसर भर्ती में गड़बड़ी के मामले में ED ने 21 जगहों पर छापेमारी की)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।