खेल

क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टीम इंडिया की पिछली सीरीज में गेंदबाजों का बुरा हाल हुआ था, जहां 250 रन भी चेज हो गए थे. हालांकि ये ग्राउंड गेंदबाजों को मदद करेगा.

जानिए भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड को कितने स्कोर पर रोकना होगा, जिससे लक्ष्य हासिल करना आसान रहेगा.

क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में इससे पहले 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं.

इसमें 8 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती ही और 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है. इस ग्राउंड पर सिर्फ 2 बार ही 200 प्लस स्कोर हुआ है.

क्राइस्टचर्च में सबसे बड़ा सफल रन चेज

टी20 इंटरनेशनल में क्राइस्टचर्च के इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा सफल रन चेज 174 का है.

ये मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 13 अक्टूबर, 2022 को हुआ था.

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था.

भारतीय गेंदबाजी में आज भुवनेश्वर कुमार भी हैं, जिनकी 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है.

अर्शदीप सिंह और मयंक यादव अन्य तेज गेंदबाज हैं. स्पिनर्स का आज महत्पूर्ण रोल रहने वाला है. अक्षर पटेल और नमन धीर स्पिनर गेंदबाज हैं.

भारतीय गेंदबाजों को चाहिए कि न्यूजीलैंड टीम को कम से कम 160-165 पर रोक दें. 180-190 बने तो लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो जाएगा. 200 पार स्कोर हुआ तो फिर मुश्किलें और बढ़ जाएंगी.

यहां इतिहास में सिर्फ 2 बार ही 200 से अधिक रन बने हैं.

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथ

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।