क्रॉस वोटिंग के साथ अनुसूइया गोस्वामी बनीं नई महापौर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा की अनुसूइया गोस्वामी 65 वोट हासिल कर नई महापौर चुनी गई हैं। 35 वोट पाने वाली कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ते हुए भाजपा ने विपक्षी खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग के सहारे शानदार जीत दर्ज की।
कोटा, 25 सितम्बर। नगर निगम के महापौर पद के लिए आयोजित चुनावी मुकाबला शुक्रवार को संपन्न हो गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनुसूइया गोस्वामी ने शानदार जीत दर्ज कर कोटा नगर निगम के शीर्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।
100 पार्षदों वाले सदन में हुए मतदान के दौरान अनुसूइया गोस्वामी को कुल 65 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी को महज 35 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। चुनावी आंकड़ों के गणित को देखें तो कांग्रेस खेमे में बड़ी संख्या में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। वहीं, मैदान में मौजूद चार निर्दलीय प्रत्याशियों में से दो ने पहले ही भाजपा को अपना खुला समर्थन दे दिया था।
अनुसूइया गोस्वामी की आधिकारिक जीत का ऐलान होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। इस विजयी अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कई वरिष्ठ नेता और जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Bite - अनसुईया गोस्वामी,महापौर