राजनीति

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री बने डॉ. विक्रम भड़ाना:बोले-युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता, स्टाफ ने किया स्वागत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री बने डॉ. विक्रम भड़ाना:बोले-युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता, स्टाफ ने किया स्वागत

खैरथल-तिजारा के जटियाना गांव निवासी डॉ. विक्रम भड़ाना को क्रीड़ा भारती का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. भड़ाना ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। डॉ.

भड़ाना ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेलों के माध्यम से संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने वाला संगठन है। उनका प्रयास रहेगा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच, अवसर और उचित मार्गदर्शन मिल सके। मत्स्य विश्वविद्यालय में खेल प्रभारी हैं डॉ. भड़ाना डॉ.

विक्रम भड़ाना वर्तमान में मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के खेल बोर्ड में खेल प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे किशनगढ़ ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

स्टाफ और खिलाड़ियों ने दी बधाई नियुक्ति की घोषणा के बाद किशनगढ़ ग्रुप ऑफ एजुकेशन के स्टाफ, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों ने डॉ. भड़ाना को बधाई दी। इस अवसर पर किशनगढ़ लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ.

भावना अग्रवाल, किशनगढ़ गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य ललिता यादव, शिक्षाविद् सत्यपाल शर्मा, आशा यादव, पूजा यादव, ज्योति जांगिड़, शाहरुख खान, आजाद, महेंद्र यादव, लालसिंह, महासिंह, एडवोकेट रविंद्र शर्मा, शीला गुर्जर, हेमंत सोनी और रक्षा सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।