क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता स्वर्ण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत ने लगातार दूसरी बार क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए।
पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बनाए थे।भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए।
अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।