खेल

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

क्रिकेट में शतक बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है.

लेकिन जब कोई खिलाड़ी 90 के आंकड़े तक पहुंचकर भी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाता, तो निराशा और बढ़ जाती है. क्रिकेट की भाषा में 90 से 99 रन के बीच आउट होने को 'नर्वस नाइंटीज' कहा जाता है.

इस मामले में भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

सचिन सबसे ज्यादा बार नर्वस 90 के शिकार सचिन तेंदुलकर अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी है. सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 बार 90-99 रन के बीच आउट हुए.

यानी कई मौकों पर वह शतक के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. सचिन के लिए नर्वस नाइंटीज का यह सिलसिला टेस्ट और वनडे दोनों में देखने को मिला.

टेस्ट क्रिकेट में वह 10 बार 90 के दशक में आउट हुए, जबकि वनडे में उनके साथ ऐसा 18 बार हुआ. यही वजह है कि नर्वस नाइंटीज के मामले में सचिन का नाम सबसे ऊपर आता है. केन विलियमसन भी इस सूची में शामिल न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भी इस अनचाहे रिकॉर्ड की सूची में शामिल हैं.

विलियमसन अपने धैर्य और तकनीक के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं, लेकिन उनके करियर में भी कई ऐसे मौके आए जब वह शतक के करीब पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठे. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विलियमसन 15 बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए हैं. इस आंकड़े के साथ वह सचिन से काफी पीछे हैं.

हालांकि, एक बल्लेबाज के लिए 90 के दशक में इतनी बार आउट होना भी बताता है कि उसने अपने करियर में कितनी बार बड़ी पारियां खेलने की स्थिति बनाई. <p

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।