क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खबर, आईडीएल इकोसिस्टम को मिलेगा 1 अरब डॉलर का सुरक्षा कवच

क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खबर, आईडीएल इकोसिस्टम को मिलेगा 1 अरब डॉलर का सुरक्षा कवच नोएडा । एआई आधारित डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) इकोसिस्टम इन्फिनिटी डीएओ अपने आईडीएल टोकन और पूरे इकोसिस्टम के लिए करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक की इंश्योरेंस प्रोटेक्शन स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रस्तावित बीमा कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिलने और लागू होने पर इसे डिजिटल एसेट सेक्टर में जोखिम प्रबंधन और संस्थागत विश्वसनीयता की दिशा में अहम पहल माना जा सकता है। प्रस्तावित इंश्योरेंस प्रोग्राम की अंतिम पॉलिसी, अंडरराइटिंग की शर्तें, कवरेज लिमिट और एक्सक्लूजन अभी तय नहीं हुए हैं।
यह व्यवस्था ब्रिटेन स्थित एक विशेषज्ञ क्रिप्टो इंश्योरेंस सिंडिकेट के जरिए तैयार की जा रही है।
पांच प्रमुख जोखिमों पर सुरक्षा का फोकस प्रस्तावित व्यवस्था में टोकन डिफॉल्ट, प्लेटफॉर्म डिफॉल्ट, क्राइम एवं डिजिटल एसेट चोरी, डायरेक्टर्स एंड ऑफिसर्स प्रोटेक्शन तथा इकोसिस्टम और स्टेकहोल्डर प्रोटेक्शन जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करने की योजना है।
इन्फिनिटी डीएओ का आईडीएल यूटिलिटी और इकोसिस्टम टोकन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर संचालित होता है। कंपनी के प्रकाशित दस्तावेजों के अनुसार, इसका आर्किटेक्चर ड्यूल-टोकन इकोसिस्टम और एआई आधारित आर्थिक प्रबंधन मॉडल पर केंद्रित है।
इसका उद्देश्य टोकन इमिशन, लिक्विडिटी, ट्रेजरी, वैल्यू रीसाइक्लिंग और प्रोटोकॉल की दीर्घकालिक स्थिरता को मैनेज करना है।
📡 स्रोत: NewsData.io