कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सक्ती जिले में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल ग्यारह सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत दो लाख परिवारों का नए पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा।
कार्यक्रम में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली, जलधाराओं के पुनर्जीवन के लिए ‘धार अपार’ और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान का शुभारंभ होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दो सौ सत्तर नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का भी विमोचन किया जाएगा।
इसके अलावा ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए चौलेंज फंड इवेंट शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और उत्कृष्ट पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एक सौ बाईस करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सक्ती जिले के ग्राम जेठा में ग्रामीण विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत दो लाख परिवारों को नए पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा, साथ ही एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और जलधाराओं के पुनर्निर्माण जैसी पहलों पर भी चर्चा होगी। यह कदम ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे किसानों और आम जनता को बेहतर आवास, जलसंधान और रोजगार के