राज्य

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीदरलैंड के समकक्ष सिल्वियो एसकेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता में आपसी सहयोग पर चर्चा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीदरलैंड के समकक्ष सिल्वियो एसकेंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता में आपसी सहयोग पर चर्चा की

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 सितंबर को नई दिल्ली में नीदरलैंड के कृषि मंत्री सिल्वियो एरकेन्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच आपसी साहयोग पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कृषि के क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा के साथ ही आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करके कृषि के क्षेत्र में सहयोग को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। दोनों पक्षों ने आधुनिक प्रौद्योगिकी, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के आपसी संकल्प को दोहराया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने कृषि एवं बागवानी के क्षेत्रों में 25 उत्कृष्ट केंद्रों की स्थापना की प्रगति पर चर्चा की। दोनों देश एक प्रभावी एवं स्पष्ट रूपरेखा तैयार करने और इसके कार्यान्वयन के लिए सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित करने वाली कार्य योजना के माध्यम से बीज के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर सहमत हुए। कृषि नवाचार के क्षेत्र में, दोनों देशों द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति और विकास को मान्यता देते हुए, सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान करने पर भी चर्चा की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।