कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 2 सितंबर 2026 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना की समीक्षा की। बैठक में चिन्हित 100 जिलों में योजना में तेजी लाने, योजनाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने और किसानों के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।
यह योजना छह प्रमुख उद्देश्यों पर केंद्रित है: कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, फसल कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाना, सिंचाई अवसंरचना में सुधार करना, अल्पकालिक और दीर्घकालिक कृषि ऋण तक अधिक पहुंच को सक्षम बनाना और शासन एवं सेवा वितरण में सुधार करना शामिल है।