व्यापार

कृषि उपज मंडी करोंद में श्रमिकों को नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता की दी जानकारी

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कृषि उपज मंडी करोंद में श्रमिकों को नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता की दी जानकारी

भोपाल। पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा कृषि उपज मंडी समिति, नवीन मंडी प्रांगण करोंद के प्रशासनिक भवन में 9 सितंबर 2026 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी प्रांगण में कार्यरत हम्माल, तुलावटी, लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़े श्रमिकों को नशे से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसंचालक/सचिव नरेश कुमार परमार, सहायक पुलिस आयुक्त अजय बाजपेयी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा, भोपाल ग्रेन सीड्स ऑयल मर्चेंट्स के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, पूर्व हम्माल सदस्य आबिद अली तथा फल-सब्जी हम्माल संघ के अध्यक्ष यूनुस खान उपस्थित रहे।

उमंग नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से प्रभावित व्यक्तियों को परामर्श एवं नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही मंडी परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में मंडी समिति के अनुज्ञप्तिधारी हम्माल, तुलावटी, श्रमिकों के साथ व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जागरूकता एवं नशामुक्ति का संदेश देते हुए किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कृषि उपज मंडी करोंद में श्रमिकों को नशामुक्ति और यातायात जागरूकता की दी जानकारी एक सामाजिक पहल है। यह कार्यक्रम पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा कृषि उपज मंडी समिति द्वारा आयोजित किया गया, जहाँ कार्यरत हम्माल, तुलावटी, लोडिंग‑अनलोडिंग श्रमिकों को नशे से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कृषि मंडियों में अक्सर नशे की लत और सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं, जो उत्पादकता और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं। इस पहल से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ेगी, दुर्

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।