देश

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 7 अगस्त को संपन्न प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्न पत्र भी रद्द किया गया

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 7 अगस्त को संपन्न प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्न पत्र भी रद्द किया गया

रायपुर, 23 अगस्त 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने प्रश्न पत्र लीक होने की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर बी.एस.सी. कृषि के प्रथम वर्ष के अंतर्गत प्लांट पैथोलॉजी की बीते सात अगस्त को हुई परीक्षा भी रद्द कर दी है।

यह निर्णय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रबंधन की आपात बैठक में लिया गया।

इससे पहले, विगत बीत अगस्त को बीएससी कृषि की परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र लीक हो जाने की घटना सामने आने के बाद दुर्ग के भारती कृषि महाविद्यालय और परीक्षा में शामिल पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। बैठक में तय किया गया कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में ली जाएंगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अब सभी प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले विशेष पासवर्ड से खुलने वाले ई-मेल के माध्यम से महाविद्यालयों जाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग और महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।