कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

अगस्त 25, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के 36वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। "विकसित भारत @2047 के लिए कृषि उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना" विषय पर आयोजित सम्मेलन हो रहा है।सम्मेलन में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, डीएआरई और आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारियों, उप महानिदेशकों, अपर महानिदेशकों और वरिष्ठ वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राम नाथ ठाकुर और डॉ. एम. एल. जाट, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) और महानिदेशक, आईसीएआर सहित वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि शिक्षा की सफलता को प्रदान की गई डिग्रियों की संख्या से नहीं, बल्कि सृजित ज्ञान और कौशल तथा किसानों के जीवन में लाए गए ठोस बदलाव से मापा जाना चाहिए।
उन्होंने कृषि शिक्षा को व्यावहारिक, प्रौद्योगिकी-संचालित और किसानों की जरूरतों के साथ निकटता से जोड़ने के लिए इसकी पुनर्कल्पना करने का आह्वान किया। फोटो- सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहानसोर्स- PIB