राजनीति

KTR-हरीश राव समेत कई नेताओं पर केस, महिला पुलिस से बदसलूकी का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
KTR-हरीश राव समेत कई नेताओं पर केस, महिला पुलिस से बदसलूकी का आरोप

तेलंगाना की राजनीति में विधानसभा परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है.

हैदराबाद पुलिस ने भारत राष्ट्र समिति यानी BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR), वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव और पार्टी के कई अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.

मामला एक महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर सैफाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा के गेट नंबर 3 पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और कथित तौर पर आपराधिक बल का इस्तेमाल किया गया.

FIR में महिला पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने और उनके साथ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'

राजनीतिक नारे वाली टी-शर्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, सोमवार को BRS नेताओं और कार्यकर्ताओं का विधानसभा में प्रवेश रोकने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ.

पुलिस ने कथित तौर पर राजनीतिक नारे लिखी टी-शर्ट पहने लोगों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी.

इसी दौरान हरीश राव पर महिला कांस्टेबलों के सामने नाराजगी जताने और पुलिस पर महिलाओं को आगे करके राजनीति करने का आरोप लगाने की बात कही गई है. KTR पर भी इसी तरह की टिप्पणी करने का आरोप है.

FIR में दोनों नेताओं के कथित बयानों का उल्लेख किया गया है.

कपड़े उतारने और महिला पुलिसकर्मियों के करीब जाने का आरोप

शिकायत में टी.

हरीश राव पर अपनी टी-शर्ट उतारकर पुलिस अधिकारी की ओर फेंकने का आरोप लगाया गया है.

इसके बाद उनके महिला पुलिसकर्मियों के सामने बिना पूरी शर्ट के खड़े होने की बात भी FIR में दर्ज है.

शिकायत के अनुसार, MLC नवीन

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।