'कुकू विद कोमाली' के जज शेफ दामोदरन का निधन, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है.
मशहूर शेफ और तमिल कुकिंग रियलिटी शो 'कुकू विद कोमाली' के पॉपुलर जज शेफ दामोदरन का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.
वो अपने फैंस के बीच 'शेफ दामू' के नाम से मशहूर थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शेफ दामू पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
पद्म श्री से किया गया सम्मानित
शेफ दामू सिर्फ एक अच्छे शेफ ही नहीं थे, बल्कि अपनी मेहनत से उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित भी किया.
उन्होंने भारतीय खाने को नई पहचान दिलाई और अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं.
उनके काम को देखते हुए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. 3 सितंबर 1954 को तमिलनाडु में जन्मे दामू को बचपन से ही खाना बनाने का शौक था. यही शौक आगे चलकर उनका करियर बन गया.
संघर्ष से भरा रहा शेफ दामू का सफर
शेफ दामु के लिए सफलता हासिल करना आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेस्तरां में बर्तन धोने से की थी.
लेकिन खाना बनाने में उनकी दिलचस्पी और कुछ कर दिखाने की चाह ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी.
धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से पाक कला की दुनिया में खास पहचान बना ली.
बर्तन धोने से अपना सफर शुरू करने वाले दामु आगे चलकर देश के जाने-माने शेफ बन गए.
उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है. उन्होंने पढ़ाई के क्षेत्र में भी खास मुकाम हासिल किया.
वो मद्रास यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में पीएचडी करने वाले पहले भारतीय शेफ थे.
'कुकू विद कोमाली' से घर-घर में हुए मशहूर
शेफ दामू ने अपनी कुकिंग से तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही टीवी पर भी खूब लोकप्रियता हासिल की.
तमिल कुकिंग रियलिटी शो 'कुकू विद कोमाली' में जज बनने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली.
शो में उनका खाने को परखने का अंदाज और उनका अनुभव दर्शकों को काफी पसंद आता था.
📡 स्रोत: ABP Live Film