अपराध

कूलर से करंट लगने से महिला की मौत:खाना खाकर कमरे में सोने गई थी, अचानक चपेट में आई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कूलर से करंट लगने से महिला की मौत:खाना खाकर कमरे में सोने गई थी, अचानक चपेट में आई

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा का बाग में सोमवार रात 10 बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खाना खाने के बाद कमरे में गईं राजा का बाग निवासी शिवकली सोमवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गई थीं। कमरे में कूलर चल रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट उतर आया। कूलर की चपेट में आते ही शिवकली अचानक जमीन पर गिरकर अचेत हो गईं।

गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन शिवकली के जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर उनके भतीजे सूर्य प्रताप को हादसे की जानकारी हुई। सूर्य प्रताप समेत अन्य परिजन तत्काल कमरे में पहुंचे तो शिवकली अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजनों ने पहले कूलर का कनेक्शन बंद किया और इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवकली की जांच की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।