राज्य

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 5 से 10 अक्तूबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 5 से 10 अक्तूबर तक

सितंबर 23, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 5 से 10 अक्तूबर तक देव सदन कुल्लू में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे। कार्यवाहक उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति, सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 5, 6 और 7 अक्तूबर को जिला कुल्लू के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

8 और 9 अक्तूबर को प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को जिला कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य जिलों के उन कलाकारों को ऑडिशन का अवसर दिया जाएगा, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि को ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाए होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।