राज्य

कुल्लू दशहरा उत्सव आज लंका दहन की रस्म पूरी करने के साथ होगा सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कुल्लू दशहरा उत्सव आज लंका दहन की रस्म पूरी करने के साथ होगा सम्पन्न

अक्तूबर 27, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): सात दिनों तक चला कुल्लू दशहरा उत्सव आज लंका दहन की रस्म पूरी करने के साथ ही सम्पन्न हो जाएगा। भगवान रघुनाथजी को दोपहर बाद उनके अस्थाई शिविर से रथ बिठा कर लंका दहन के लिए ले जाया जाएगा। तत्पश्चात भगवान रघुनाथजी को पालकी में बिठाकर उनके सुल्तानपुर स्थित मंदिर वापिस ले जाया जाएगा l रथ यात्रा पूरी होने के साथ ही कुल्लू दशहरा भी परम्परागत रूप से समाप्त हो जाता है व ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों से आए देवी-देवता भी अपने-अपने देवालयों को लौट जाते हैं l वहीं इस दौरान मेले में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद लिया तथा रथ मैदान में गोलबल डांस का भी आयोजन हुआ जिसके माध्यम से दर्शकों को विभिन्न देशों और भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक नृत्य शैलियों और लोक कलाओं को करीब से देखने का अवसर मिला l इसके अलावा पहली बार लेसर शो व ड्रोन शो का भी आयोजन हुआ जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया l

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।