कुल्लू जिला में जापानी फल की फसल हुई तैयार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): कुल्लू जिला में इन दिनों जापानी फल की फसल तैयार हो गई है और कुछ इलाकों से मंडियों में पहुंचना भी शुरू हो गया है व किसानों को उनकी फसल के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं l पिछले कुछ समय से जिला के किसान बागवान जापानी फल के उत्पादन की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं तथा जिला के विभिन्न इलाकों में करीब 50 फ़ीसदी जापानी फल का सौदा व्यापारियों ने बगीचों में ही कर दिया है l यूपी, पंजाब और अन्य कुछ राज्यों से आए स्थानीय व्यापारी बागवानों के घर द्वार पहुंचकर जापानी फल के बगीचे खरीद रहे हैं l कुल्लू जिला के निचले क्षेत्रों में पिछले 7 सालों से जापानी फल का बड़े स्तर पर उत्पादन हो रहा है जिला में करीब 216 हेक्टेयर भूमि पर जापानी फल का उत्पादन किया जा रहा है l कुल मिलाकर इसकी पैदावार 700 टन के लगभग है व्यापारी सबसे ज्यादा फूयू किस्म के फल को खरीदने में तरजीह दे रहे हैं व इस वैरायटी के फल के दाम सब्जी मंडियों में बेहतर मिल रहे हैं l बेहतर दाम मिलने से किसान बागवान भी खुश हैं l वहीं जापानी फल अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है l इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है तथा फाइबर की मात्रा भी अधिक होती हैl इसका सेवन हृदय के लिए भी बेहतर माना जाता है l
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कुल्लू जिले में जापानी फल की फसल तैयार होने की खबर है। यह विषय मुख्यतः कृषि और कृषि-उद्योग से जुड़ा है, जहाँ किसानों ने जापानी फल के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, यह दर्शाता है कि हिमाचल प्रदेश में जापानी फल का उत्पादन बढ़ रहा है, जो क्षेत्रीय कृषि विविधता को बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि बाज़ार में जापानी फल की उपलब्धता बढ़ेगी, कीमतें स्थिर रहेंगी और उपभोक