कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 सितम्बर 2026, देहरादून: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल को अब स्थायी कुलपति मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सेवानिवृत्त ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेश, जो भी पहले हो, तक कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर की गई है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश में 31 अगस्त 2026 को जारी उस पूर्व आदेश को भी अतिक्रमित कर दिया गया है, जिसके तहत कुलपति के पद के लिए अंतरिम व्यवस्था की गई थी। नए आदेश के साथ ही प्रो. बिष्ट के कुलपति पद संभालने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के पास उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन का अनुभव है। उनकी नियुक्ति के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। संलग्न_ फोटो एवं लोक भवन के आदेश की कॉपी