देश

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय-सीमा बढ़ाई

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय-सीमा बढ़ाई

31 अगस्त 2026, देहरादून: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार नए पंजीकरण 4 सितंबर तक किए जा सकेंगे, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 5 सितंबर तक पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों, परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।