'कुंभ पर खर्च पैसे का 0.1% भी मिल जाता तो बच जातें 100-125 स्कूल', सुप्रीम कोर्ट जज ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले ने महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ के लिए आवंटित बजट का महज 0.1 फीसदी हिस्सा भी अगर मराठी माध्यम के स्कूलों पर खर्च किया जाता तो करीब 100-125 स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था.
जस्टिस वराले ने गांव के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का भी जिक्र किया और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi