राज्य

कुंभ मेला तैयारियां, रात में भी निर्माण कार्य जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कुंभ मेला तैयारियां, रात में भी निर्माण कार्य जारी

17 अक्तूबर 2026, हरिद्धार: हरिद्धार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। प्रमुख परियोजनाओं का कार्य दिन और रात की पाली में कराया जा रहा है। वहीं, स्थलीय निरीक्षण के जरिए कार्यों की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

मेला प्रशासन ने खड़खड़ी में सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल,भूपतवाला से जटवाड़ा पुल तक पुरानी दिल्ली-नीति पास मार्ग पर चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने प्रमुख निर्माण कार्यों में आवश्यकता के अनुरूप श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

संलग्न- वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।