राज्य

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP 21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP 21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

श्योपुर से प्रोजेक्ट चीता को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP-21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवजात शावकों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और खुशी का पल बताया। 32 माह की KJP-21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मुखी और KGP-12 भी यहां शावकों को जन्म दे चुकी हैं। इन शावकों के पिता बोत्सवाना से लाए गए नर चीता हैं। इससे भारतीय चीता आबादी में नई आनुवंशिक विविधता जुड़ने की उम्मीद है।

---------- होल्ड अप साउंड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP-21 ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीते की कुल संख्या 60 तक पहुँच गई। यह घटना प्रोजेक्ट चीता के संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। इस खबर का महत्व यह है कि यह दर्शाती है कि श्योपुर से प्रोजेक्ट चीता के तहत चीते की आबादी बढ़ रही है और संरक्षण कार्यक्रम फलदायी हो रहे हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे राष्ट्रीय जैव विविधता के संरक्षण की जागरूकता बढ़ती है और पर्यटकों व शोधकर्ताओं को आकर्षित कर आर्थिक लाभ भी होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।