अपराध

कुंवर बासित अली ने हेमंत सरकार पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कुंवर बासित अली ने हेमंत सरकार पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप।

Short Headline: कुंवर बासित अली ने हेमंत सरकार पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

03 नवंबर, रांची: राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और समाज के विकास एवं हितों से जुड़े वादों को पूरा नहीं किया।

बासित अली ने भ्रष्टाचार, अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास सहित केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ झारखंड के जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने खनन से मिलने वाले राजस्व और सरकारी धन के उपयोग पर भी सवाल उठाए। वहीं, एसआईआर का उल्लेख करते हुए उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बाइट- कुंवर बासित अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।