विदेश

कूरील द्वीप पर पुतिन की एंट्री से रूस-जापान के बीच बढ़ी टेंशन, ताकाइची बोलीं- बर्दाश्त नहीं करेंगे तांडव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कूरील द्वीप पर पुतिन की एंट्री से रूस-जापान के बीच बढ़ी टेंशन, ताकाइची बोलीं- बर्दाश्त नहीं करेंगे तांडव

Russia Japan Conflict: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कूरील द्वीप समूह की यात्रा के बाद रूस और जापान के रिश्तों में फिर तनाव बढ़ गया है. पुतिन ने 13 अगस्त को इटुरुप द्वीप का दौरा किया, जिसे जापान नॉर्दन टेरिटरीज का हिस्सा मानता है.

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस यात्रा को गंभीर और बिल्कुल अस्वीकार्य बताया. इसके जवाब में रूस ने जापानी राजदूत को विदेश मंत्रालय तलब किया और ताकाइची की टिप्पणियों को एंटी-रशियन बताया. कूरील द्वीप विवाद 1945 से दोनों देशों के बीच चला आ रहा है.

यूक्रेन युद्ध के बाद जापान के रूस विरोधी प्रतिबंधों और यूक्रेन समर्थन ने भी रिश्तों में दूरी बढ़ाई है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।