‘कुर्सी संग्राम’! महिला विधायक को नहीं मिली बैठने की जगह, दर्द में कहा-33% आरक्षण दिया, कुर्सी नहीं

Priyanka Meena Penchi: एक तरफ मंच से समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जा रहा था. दूसरी तरफ कार्यक्रम शुरू होने से पहले बैठने की व्यवस्था को लेकर ऐसा दृश्य बना कि खुद भाजपा की महिला जनप्रतिनिधियों को असहज होना पड़ा.
समरसता संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना पैंची को बैठने के लिए जगह नहीं मिली, तो उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP