कुशीनगर में बाढ़ और बांध का डीएम ने लिया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुशीनगर मे तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में नारायणी नदी के किनारे चैनपट्टी खालवा में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पहुंचकर बाढ़ और बांध की स्थिति देखी।जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोगों को ड्राई राशन और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राहत और बचाव के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 24 घंटे, रात में भी राहत और बचाव कार्य किया जाएगा।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
कुशीनगर की बाढ़ ने दिखा दिया कि प्रकृति की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता और योजना ज़रूरी है। जब आपातकाल आता है, तो प्रशासन और समाज को मिलकर राहत कार्य करना चाहिए। हर परिवार को सुरक्षित रहने के लिए तैयारी, जल निकासी और आपातकालीन भंडारण पर ध्यान देना चाहिए। यह अनुभव हमें सिखाता है कि आपसी सहयोग और समय पर सूचना से जीवन बचाया जा सकता है, और हमें हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।