KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के नौंवे और आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में शामिल हुए.
उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस एपिसोड का हिस्सा बनीं. इस दौरान करिश्मा ने ही सलमान का रैपिड फायर राउंड किया. करिश्मा ने एक्टर से कई दिलचस्प और मजेदार सवाल पूछे.
आइए जानते हैं कि वो सवाल कौन से थे और उनका सलमान ने क्या जवाब दिया?
सलमान खान से करिश्मा कपूर ने 'रैपिड फायर' राउंड में पूछे ये सवाल
सवाल- बिना शर्ट के सलमान के अलावा और कौन अच्छा लगता है?
जवाब- अनिल कपूर, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अजय देवगन, आमिर खान, ऋतिक रोशन, वगैरह.
सवाल- किस फिल्म को लेकर सलमान को गर्व है?
जवाब- मैंने प्यार किया.
सवाल- धुरंधर में रणवीर या एनिमल में रणबीर? कौन लगा बेहतर?
जवाब- ये दो अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस थी. उन्हें कंपेयर नहीं कर सकते.
दोनों ही शानदार एक्टर्स हैं. एक में जबरदस्त एनर्जी और दूसरे में जबरदस्त इंटेंसिटी है. रणवीर जो भी करते हैं वो लार्जन देन लाइफ होता है. उन्हें 'धुरंधर' में अपनी एनर्जी पर कंट्रोल रखना पड़ा.
बतौर एक्टर वो धुरंधर में अपने रोल में पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थे.
सवाल- सलमान को पछतावा क्या है?
जवाब- कोई नहीं.
सवाल- शाहरुख खान
जवाब- भाई.
सवाल- आमिर खान जवाब- भाई.
सवाल- अक्षय कुमार जवाब- हमने साथ में काफी काम किया है. अक्षय किसी के लेने देने में नहीं है, सिर्फ काम करता है. अक्षय को सिर्फ अपने काम से मतलब है. कोई गॉसिप कुछ नहीं. बस वो काम करेगा और घर जाएगा.
उन्होंने बहुत ग्रो किया है. मैं सोचता हूं ये कैसे कर रहा है.
सवाल- अजय देवगन जवाब- भाई और दोस्त. अजय की तरह कोई इंटेंस नहीं कर सकता.
सवाल- फेवरेट को-स्टार?
जवाब- लोलो.
बहुत रही हैं, लेकिन आपके जैसा कोई नहीं.
सवाल- आप 'बिग बॉस' हा
📡 स्रोत: ABP Live Film