क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज 5 सितंबर 2026 को भारत में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में कीमत 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और कोलकाता में कीमत 968 रुपये प्रति सिलेंडर है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव जून के महीने में की गई थी, तब रेट 29 रुपये बढ़ा दिए गए थे.
इससे पहले मार्च में पश्चिम एशिया में संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू सिलेंडर की आज कीमत नोएडा- 939.50 रुपये चेन्नई- 957.50 रुपये
लखनऊ- 979.50 रुपये पटना- 1,001.00 रुपये लखनऊ- 979.50 रुपये वाराणसी- 1,005.50 रुपये जयपुर- 945.50 रुपये गुवाहाटी- 991.00 रुपये अहमदाबाद- 949.50 रुपये हैदराबाद- 994.00 रुपये कमर्शियल सिलेंडर के रेट 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर 2026 को 9.50 से लेकर 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई.
इससे पहले 1 अगस्त 2026 में कीमतों में 192 से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई थी. जुलाई में भी इसके दाम करीब 183.50 रुपये तक घटा दिए गए थे. यहां चेक करें शहरवार रेट:- दिल्ली- 2,747.50 रुपये मुंबई- 2,701.00 रुपये कोलकाता- 2,884.00 रुपये चेन्नई- 2,916.50 रुपये
लखनऊ- 2,870.00 रुपये पटना- 3,029.00 रुपये जयपुर- 2,776.00 रुपये रांची- 2,933.00 रुपये पणजी- 2,825.00 रुपये देहरादून- 2,800.00 रुपये LPG के इस्तेमाल में गिरावट
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की घरेलू खपत 15.9% घटकर 11.3 मिलियन टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar