व्यापार

क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने में हो रही देरी अब विवाद का कारण बनती जा रही है.

बुधवार को मस्क ने कुछ भारतीय कारोबारियों पर आरोप लगाया था कि उनके कारण भारत में स्टारलिंक को आने से रोका जा रहा है.

जिसके बाद भारत सरकार ने उनकी बात का जवाब देते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

जिसके बाद गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से एक नया सवाल पूछ लिया है.

मस्क ने भारत सरकार से सोशल नेटवर्किंग साइट X के जरिए पोस्ट शेयर कर पूछा है कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

अब उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और ये विवाद और भी ज्यादा गहराता हुआ नजर आ रहा है.

क्या लिखा मस्क ने? दरअसल X पर एक शख्स के पोस्ट को एलन मस्क ने रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, 'सरकार नागरिकों के हितों की तुलना में अपने करीबी पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.'

Starlink is licensed in over 165 countries and has spent five years complying with every single law and requirement of the government of India, so why still no license?

Is Ambani the real boss of India?

Elon Musk (@elonmusk) October 8, 2026

अब शख्स के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए मस्क ने लिखा, 'स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने भारत सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला?

क्या अंबानी भारत के असली बॉस है?'

वायरल हो रही पोस्ट मस्क का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अब लोग इस पोस्ट पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग वाकई में अंबानी को बॉस बता रहे हैं. तो

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।