क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने एक सुर में चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
चुनाव आयोग के कामकाज के मुद्दे पर सभी दल एक साथ नजर तो आए, लेकिन सीपीएम ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसे राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है.
CPM नेता के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने रविवार (1 नवंबर 2026) को कहा कि दिल्ली में बीजेपी और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक मंच पर आने का मतलब ये नहीं है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ कोई गठबंधन हो गया.
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से कथित तौर पर की गई वोट चोरी का विरोध करने वाले सभी लोग दिन में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक रैली में शामिल हुए.
TMC के साथ गठबंधन को लेकर CPM का बयान
सुजन चक्रवर्ती ने कहा, दिल्ली में बीजेपी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक साथ खड़े होने का मतलब यह नहीं है कि कोलकाता में तृणमूल के साथ कोई गठबंधन होगा.' सीपीएम नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि स्थानीय स्तर पर सहयोग के बिना, गैर-बीजेपी दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम कितने सफल हो पाएंगे.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने के लिए माकपा और तृणमूल एक साथ आ गए हैं.
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की देश बचाओ महारैली का आयोजन किया गया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस रैली में देशभर के प्रमुख विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जुटे.
रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और विपक्षी एकता पर जोर दिया.
लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी: ममता बनर्जी</p
📡 स्रोत: ABP Live