व्यापार

क्या भाई तोहफे में बहन को दे सकता है प्रॉपर्टी? जानें गिफ्ट डीड के नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या भाई तोहफे में बहन को दे सकता है प्रॉपर्टी? जानें गिफ्ट डीड के नियम

अगर कोई भाई अपनी बहन को घर, जमीन या कोई दूसरी संपत्ति गिफ्ट के तौर पर देता है, तो ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस पर टैक्स देना पड़ेगा?

आमतौर पर लोगों को लगता है कि संपत्ति ट्रांसफर होते ही टैक्स लग जाता है, लेकिन इनकम इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक, भाई और बहन के बीच प्रॉपर्टी गिफ्ट करने पर तुरंत टैक्स देनदारी नहीं बनती है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि फ्यूचर में कभी भी इसपर टैक्स नहीं लगेगा.

भाई से मिली प्रॉपर्टी पर कब नहीं लगता टैक्स? इनकम टैक्स, 1961 की धारा 56(2)(x) के तहत भाई-बहन को एक-दूसरे का रिश्तेदार माना जाता है. ऐसे में अगर भाई अपनी बहन को बिना किसी पैसे के लेन-देन के संपत्ति गिफ्ट में देता है, तो वह टैक्स फ्री के दायरे में आता है.

क्योंकि संपत्ति गिफ्ट के तौर पर दी गई है और उसके बदले में कोई भुगतान नहीं लिया गया है.

वेनेजुएला की जमीन में दबा है दुनिया का 17% कच्चा तेल, फिर क्यों बर्बाद हुआ ये देश?

प्रॉपर्टी बेचने पर बहन को देना पड़ सकता है टैक्स अगर बहन आगे चलकर गिफ्ट में मिली हुई उस संपत्ति को बेचती है, तो ऐसे में टैक्स के नियम बदल जाते है.

संपत्ति बेचने पर कैपिटल गेन की गणना करते समय बहन के लिए संपत्ति की कीमत वह नहीं मानी जाएगी, बल्कि भाई द्वारा खरीदी गई मूल कीमत को आधार माना जाता है. यानी टैक्स की गणना करते समय भाई का पुराना रिकॉर्ड भी खास होता है. प्रॉपर्टी गिफ्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

संपत्ति गिफ्ट करते समय रजिस्टर्ड गिफ्ट डीड जरूर बनवाएं. भाई की ओर से मिले संपत्ति खरीदने से जुड़े डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें. गिफ्ट और बिक्री से जुड़े सभी रिकॉर्ड को अपने पास महफूज रखें

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।