व्यापार

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

इन दिनों बैंकिंग सेक्टर में बैंकों की हिस्सेदारी खरीदने और अधिग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

इसी बीच बंधन बैंक को लेकर भी एक ऐसी खबरें सामने आईं, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अबू धाबी का First Abu Dhabi Bank (FAB) बंधन बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकता है.

हालांकि, अब बंधन बैंक ने इन खबरों पर अपना रुख साफ करते हुए किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है.

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए कहा कि वह First Abu Dhabi Bank के साथ किसी भी तरह की अधिग्रहण को लेकर उसकी कोई बातचीत नहीं चल है.

साथ ही, बैंक ने संबंधित रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए उसमें किए गए दावों को खारिज कर दिया है.

क्या बिकने वाला है बंधन बैंक?

बंधन बैंक ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि फर्स्ट अबू धाबी बैंक उसे खरीदने या उसमें हिस्सेदारी हासिल करने की संभावनाएं तलाश रहा है.

बैंक ने साफ लफ्जों में कहा कि वह इस तरह की किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है.

यानी फिलहाल बंधन बैंक की ओर से किसी भी तरह की बिक्री या अधिग्रहण की पुष्टि नहीं की गई है.

पहले क्या सामने आई थी रिपोर्ट?

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अबू धाबी की International Holding Company (IHC) और First Abu Dhabi Bank, बंधन बैंक की प्रमोटर कंपनी Bandhan Financial Services Limited (BFSL) में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती बातचीत कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BFSL रणनीतिक निवेशकों को अपनी 25% से 32% तक हिस्सेदारी बेचने के ऑप्शन पर विचार कर रही थी.

इससे कंपनी के कुछ शुरुआती निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलने का मौका मिल सकता था. हालांकि, बंधन बैंक ने अब इन खबरों में अपने शामिल होने से इनकार किया है.

बंधन बैंक के शेयरों का क्या रहा हाल?

इन सभी चर्चाओं के बीच श

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।