खेल

क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी अभी अमेरिका में है, वह 22 सितंबर के आस पास भारत लौटेंगे.

इसके बाद IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ट्रांसफर और ट्रेड के लिए बैठक करेगा.

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पूर्व कप्तान ने सीएसके में हिस्सेदारी खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उनकी कुछ शर्तों पर मैनेजमेंट तैयार नहीं हुआ.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी के एक बड़े अधिकारी ने इसका खंडन किया है

रिपोर्ट में सीएसके के एक बड़े अधिकारी के हवाले से बताया गया कि धोनी के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है.

उन्होंने कहा, "उन्होंने हमसे कभी भी इस बारे में नहीं पूछा और न ही हमारे बीच इस मुद्दे को लेकर कोई चर्चा हुई. हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने इस बारे में एन. श्रीनिवासन से कोई बात की है या नहीं."

रिपोर्ट के अनुसार सीएसके से मिली जानकारी के मुताबिक, धोनी ने कुछ शेयर तब खरीदे थे जब ये बिक्री के लिए उपलब्ध थे.

सीएसके के शेयर प्राइवेट तौर पर खरीदे जा सकते हैं, क्योंकि ये खुले बाजार में ट्रेड नहीं होते.

धोनी के पास एक लाख से ज्यादा शेयर की बात सामने आई है, लेकिन शेयरहोल्डिंग पैटर्न के बड़े नजरिए से यह बहुत छोटा हिस्सा है.

श्रीनिवासन परिवार के पास फ्रेंचाइजी में 55 प्रतिशत से अधिक की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी है.

यह भी पढ़ें- दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन...

मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा

धोनी के लौटने पार होगा अगले कोच का फैसला

एमएस धोनी ने पिछले साल एक भी मैच नहीं खेला था, ऐसे में सवाल बना हुआ है कि वह IPL 2027 में खेलेंगे या उससे पहले संन्यास ले लेंगे.

नए हेड कोच को फाइनल करने में धोनी अहम भूमिका निभाएंगे, जो अभी अमेरिका में हैं और उम्मीद है कि 22 सितंबर तक भारत लौटेंगे.

उनके लौटन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

धोनी की CSK में हिस्सेदारी की इच्छा IPL के भविष्य को लेकर चर्चाओं में नया मोड़ लाती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि धोनी का नाम और अनुभव क्लब के लिए रणनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोणों से मूल्यवान है। यदि वह भागीदार बनते हैं, तो टीम की ब्रांडिंग, निवेश और खिलाड़ी विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जिससे प्रशंसकों और निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।