क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रुपये के बचाव में बयान दिया है.
हाल ही में प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे संजय ने कहा है कि RBI डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का कोई निश्चित स्तर तय नहीं करता है.
उन्होंने ये बात रुपये की गिरती कीमत को लेकर कही है, जो पिछले काफी समय से देखने को मिल रही है.
संजय मल्होत्रा दिल्ली में आयोजित हो रहे NDTV वर्ल्ड समिट 2026 के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या रुपये की कीमत डॉलर की कीमत के आधार पर तय की जाती है.
तब इसी सवाल के जवाब में उन्होंने रुपये का बचाव किया है.
क्या बोले RBI गवर्नर? इस दौरान समिट में सवाल का जवाब देते हुए संजय बोले कि, 'RBI का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखना है.
अगर रुपये में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है या कोई रुपये की कीमत में बदलाव का फायदा उठाने के लिए सट्टेबाजी करता है, तो RBI जरूरी कदम उठा सकता है.'
रुपये को खास कीमत पर नहीं रखा जाता
उन्होंने इस दौरान रुपये की कीमत का बचाव करते हुए साफ किया कि, 'RBI रुपये को किसी खास कीमत पर बनाए रखने की कोशिश नहीं करता, बल्कि बाजार में अचानक होने वाले बदलावों और अस्थिरता को रोकने के लिए ये कदम उठाता है.
कितनी है अभी रुपये की वैल्यू?
बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गिरकर करीब 97 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया था.
ये रुपये का अब तक का सबसे कमजोर लेवल था. इसके बाद रुपये की कीमत में सुधार हुआ और ये लगातार 8 कारोबारी दिनों तक मजबूत हुआ. इस दौरान रुपया पिछले 4 महीनों के अपने सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया.
हालांकि, गुरुवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई और एक डॉलर की कीमत 94.83 रुपये हो गई.
ये भी पढ़ें: DA Hike: आपके वेतन में हर म
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar