देश

क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का लंबे समय से इंतजार है. अब सबकी नजरें आज यानी 28 अक्टूबर की मीटिंग पर टिकी हैं.

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है, जिसमें DA बढ़ाने को लेकर फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक ऐलान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या आज कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिलेगी या उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा?

आइए समझते हैं कि DA को लेकर अब तक क्या अपडेट सामने आया है.

क्या आज DA पर आएगा फैसला?

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है.

पहला बदलाव जनवरी और दूसरा जुलाई से लागू होता है. इस बार जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA में बढ़ोतरी का ऐलान बाकी है.

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अक्टूबर की पिछली कैबिनेट बैठकों के दौरान इस पर फैसला हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब आज की संभावित बैठक पर नजर है.

वैसे कैबिनेट बैठक होने का मतलब ये नहीं है कि DA पर फैसला भी आज ही होगा. सरकार ने अभी तक इसकी कोई पक्की तारीख नहीं बताई है.

DA कितना बढ़ सकता है? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है.

अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो सकता है. हालांकि, ये अभी सिर्फ अनुमान है. सरकार की ओर से नई दर पर मुहर लगने के बाद ही ये साफ होगा कि DA कितना बढ़ेगा.

18,000 बेसिक सैलरी पर कितना होगा फायदा?

अगर DA 60% से बढ़कर 63% होता है, तो कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के हिसाब से एक्स्ट्रा पैसा मिलेगा.

जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो अभी 60% DA के हिसाब से उसे 10,800 महंगाई भत्ता मिलता है. DA बढ़कर 63% होने पर ये रकम 11,340 रुपए हो जाएगी. यानी हर महीने 540 ज्यादा मिलेंगे.

<table style="border-collapse: collapse; width: 87.9508%; heig

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।