व्यापार

क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे

अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई लोग SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान में निवेश करते हैं. ये एक लंबे समय का निवेश होता है, जो बेहद आसान होता है.

ये पैसे जोड़ने का सबसे आसान तरीका होता है. इसमें निवेशक हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में लगाता है. इससे हर महीने अलग से निवेश करने का फैसला लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

नौकरीपेशा लोगों के लिए SIP शुरू करना काफी आसान होता है. हर महीने एक तय तारीख पर बैंक खाते से पैसे अपने आप कट जाते हैं.

कई लोग SIP की तारीख अपनी सैलरी आने की तारीख के आसपास रखते हैं, ताकि पहले निवेश हो जाए और उसके बाद बाकी खर्च किए जा सकें. क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपकी सैलरी बंद हो जाए तब क्या होगा?

कमाई बंद होने पर कैसे करें निवेश?

मान लीजिए अगर नौकरी चली जाए, करियर ब्रेक लेना पड़े या कुछ समय के लिए पैसों की कमी हो जाए, तो हर महीने SIP की रकम जमा करना मुश्किल हो सकता है.

ऐसे समय में उसी रकम की SIP जारी रखना जरूरी नहीं है.

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि SIP कोई अलग निवेश प्रोडक्ट नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है.

अगर किसी महीने SIP की किस्त नहीं भर पाते हैं, तो पहले से लगाया हुआ पैसा खत्म नहीं होता. वो पैसा म्यूचुअल फंड में ही निवेशित रहता है.

कब तक छोड़ सकते हैं किस्त?

भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड कंपनियां आमतौर पर लगातार करीब 3 महीने तक SIP की किस्त नहीं आने पर SIP को बंद कर देती हैं.

आमतौर पर इसके लिए कोई अलग जुर्माना नहीं लगता.

यानी अगर कुछ समय तक बैंक खाते में पैसे नहीं हैं और SIP की किस्त नहीं कटती है, तो तय अवधि के बाद SIP बंद हो सकती है.

SIP बंद करने पर बंद हो जाएगा निवेश?

अगर किसी भी वजह से SIP बंद हो जाती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपका पहले से निवेश किया हुआ पैसा भी निकल जाएगा.

अब तक जितना पैसा आपने म्यूचुअल फंड में लगाया है, वो फंड में ही बना रहेगा और फंड के प्रदर्शन के हिसाब से उसकी वैल्यू बढ़ या घट सकती है.

अगर बाद म

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) एक लंबी अवधि का निवेश विकल्प है, जिसमें निवेशक हर महीने तय राशि म्यूचुअल फंड में लगाते हैं। यह सरलता से निवेश करने का तरीका है, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का लाभ उठाया जा सकता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई लोग सोचते हैं कि आय बंद होने पर SIP बंद कर देना चाहिए या स्वचालित वार्षिक योजना (SWP) का उपयोग करना चाहिए। इससे निवेशकों को अपनी वित्तीय रणनीति पर पुनर्विचार करने का मौका मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी आय के स्रोत और जोखिम

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।