मनोरंजन

क्या करते हैं अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे? यूट्यूब से होती है लाखों की कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
क्या करते हैं अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे? यूट्यूब से होती है लाखों की कमाई

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने परिवार को लेकर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में वो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट 2 में पहुंचीं, जहां समय ने उनके पति और दोनों बेटों को लेकर जमकर मजाक किया और यहां तक कह दिया कि उनके बेटे कुछ काम नहीं करते.

समय के इस रोस्ट के बाद अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे क्या करते हैं और उनकी कमाई कहां से होती है? बता दें, अर्चना पूरन सिंह ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी मॉडल गुरिंदर सिंह से हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों का तलाक हो गया था.

इसके बाद उन्होंने परमीत सेठी से 30 जून 1992 को दूसरी शादी की, जिनके साथ वो अब तक खुशहाल जीवन बिता रही हैं. इस शादी से उनके दो बेटे आर्यमन और आयुष्मान हैं. क्या करते हैं आर्यमन सेठी? एक्ट्रेस के बड़े बेटे आर्यमन एक सिंगर-संगीतकार और यूट्यूबर हैं, जो 'Aary' नाम से परफॉर्म करते हैं.

वो एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं और कई ऑडिशन देने के बाद उन्होंने एड्स व एक्टिंग असाइनमेंट पर काम करना शुरू किया है.

ये भी पढ़ेंः शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा , आमिर के 'पहले नहीं मिले' वाले बयान पर सोनम वांगचुक का जवाब

आर्यमन ने खरीदा पहला घर इन सबके अलावा वो अपनी मां और परिवार के साथ मिलकर यूट्यूब व्लॉग्स बनाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी यूट्यूब की कमाई से अपना पहला घर भी खरीदा है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आर्यमन एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं. कपल ने सगाई भी कर ली है. योगिता अक्सर उनके व्लॉग्स में नजर आती हैं. <p style="text-a

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।