व्यापार

आज से क्या-क्या बदल रहा है? LPG से कार और दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा- क्या सस्ता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज से क्या-क्या बदल रहा है? LPG से कार और दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा- क्या सस्ता

आज सितंबर महीने का पहला दिन है और आज के दिन आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, कारों की कीमत और इंटरनेशनल एयर ट्रैवल से जुड़े नियम शामिल हैं.

इसके अलावा टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कुछ जरूरी बदलाव भी हो रहे हैं, जो लोगों के लिए जानने जरूरी हैं. ऐसे में सितंबर की शुरुआत में जान लीजिए कि अब क्या- क्या बदल गया और कहां- कहां आपका खर्च बढ़ सकता है. एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की डेडलाइन 31 अगस्त 2026 थी.

ऐसे में जिन ग्राहकों ने कल तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें आज से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए एलपीजी कनेक्शन की पहचान सत्यापित करने की व्यवस्था लागू होने की बात सामने आई है.

31 अगस्त से बदला वेतन स्ट्रक्चर, जानें अब कितनी कम आएगी आपकी In Hand Salary कार हो सकती हैं महंगी

आज से कार खरीदने वालों के लिए मुसीबत बढ़ सकती है. टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी के कई मॉडल्स की कीमत में 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं.

ऐसे में अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जरा नई रेट लिस्ट चेक कर लें. इंटरनेशनल फ्लाइट में राहत 1 सितंबर से भारत से इंटरनेशनल फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान हो गया है.

अब बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं है. इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंटेड बोर्डिंग पास के जरिए प्रोसेस पूरी की जा सकती. इस बदलाव से एयरपोर्ट पर यात्रियों का समय बच सकता है और इमिग्रेशन प्रक्रिया ज्यादा डिज

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।